दिव्यांगजनों के लिये खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतियोगिता व चित्रकला का आयोजन हुआ
मकड़ाई समाचार हरदा। अंतर्राष्ट्रीय विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर शनिवार को स्थानीय नेहरू स्टेडियम में जिले के दिव्यांगजनों के लिये कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता दिव्यांग विद्यार्थियों तथा अन्य दिव्यांग जनों के साथ जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रतियोगिता, चित्रकला आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहित सिसोनिया ने किया।
कार्यक्रम में 110 दिव्यांगों का पंजीयन किया गया तथा प्रतियोगिता में विजेता दिव्यांग जनों को पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह तथा जिला परियोजना अधिकारी जिला जिला शिक्षा केंद्र उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय विभाग जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र, जिला शिक्षा केंद्र, जिला चिकित्सालय, विकास खंड शिक्षा केंद्र एवं खेल युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

