मकड़ाई समाचार हरदा। विपणन संघ हरदा के नोडल अधिकारी ने वास्तविक कृषक सतीश गुर्जर निवासी डेडगांव को राशि वापस न करने पर खाता धारक रीना देशवाली निवासी ग्राम छिपाबड़ के विरुद्ध थाना छिपाबड़ में एफ.आई.आर दर्ज कराई है। उल्लेखनीय है कि जिला हरदा में समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन वर्ष 2022-23 का कार्य सेवा सहकारी समिति मर्यादित बारंगा द्वारा गुरुकृपा वेयरहाउस पर किया गया था। समिति द्वारा 30 अगस्त 2022 को कृषक सतीश पिता भगवानदास गुर्जर का 24 क्विंटल 50 किलो मूंग क्रय किया गया था, जिसकी राशि 178236 रुपये का भुगतान कृषक के केनरा बैंक के खाता क्रमांक 5982101003179 में जाना था परन्तु गलत खाता क्रमांक के कारण राशि का भुगतान अन्य खाताधारक रीना पिता सत्यनारायण देशवाली के खाता क्रमांक 5982101003176 में हो गया, जिसमे से खाताधारक रीना देशवाली के द्वारा 121000 रूपये की राशि का आहरण भी कर लिया गया है। संबंधित से दूरभाष एवं मोबाइल पर चर्चा के माध्यम से वास्तविक किसान को राशि वापस करने हेतु बार-बार अनुरोध किया गया, परन्तु उनके द्वारा राशि आज तक वास्तविक कृषक सतीश गुर्जर को वापस नही की गई। इस कारण से शुक्रवार को सम्बन्धित महिला खाता धारक के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराई गई है।
ब्रेकिंग
