jhankar
ब्रेकिंग
कौशल विकास प्रशिक्षण 2026-27 हेतु 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन जिला स्तरीय पशुपालक जागरूकता कार्यशाला 29 मई को आधुनिक चारा उत्पादन और ‘गौरस एप’ की मिलेगी जानकारी जल गंगा संवर्धन अभियान: गंगा दशहरा पर अजनाल नदी के तट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदा... बरसात के दौरान सभी पुल पुलियाओं पर बेरिकेड एवं चौकीदार तैनात रहें किसानों को उर्वरक के अग्रिम उठाव के लिये प्रेरित किया जाए गंगा दशहरा के अवसर पर हुआ जल संवाद, जल स्रोत पूजन, श्रमदान एवं निकाली कलश यात्रा हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना हंडिया में गूंजा भाईचारे का संदेश, शांति समिति की बैठक में प्रशासन रहा... आज का राशिफल – 25 मई 2026, सोमवार गंगा दशहरा 2026: मोक्षदायिनी मां गंगा का अवतरण पर्व मध्य प्रदेश का मौसम आज 25 मई 2026, सोमवार MP में नौतपा का कहर शुरू, 4 जिलों में रेड अलर्ट

मंदसौर में 1512 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कर रहे मुख्यमंत्री

50 हजार हितग्राहियों को गृह प्रवेश और 51 हजार हितग्राहियों के आवासों का भूमिपूजन

मकड़ाई समाचार भोपाल, मंदसौर। मंदसौर के गौरव दिवस पर गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1512 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 10 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्‍होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए चार सौ करोड़ रुपये की किस्त का आनलाइन भुगतान किया।

- Install Android App -

50 हजार हितग्राहियों को गृह प्रवेश और 51 हजार हितग्राहियों के आवासों का भूमिपूजन, पीएम स्वनिधि योजना के प्रथम चरण के डेढ़ लाख हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपये, योजना के द्वितीय चरण के एक लाख हितग्राहियों को 20-20 हजार रुपये का ऋ ण सिंगल क्लिक से वितरित किया गया। इसके अलावा दो स्ट्रीट वेंडर को 50-50 हजार रुपये का ऋण वितरित कर योजना के तृतीय चरण का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने 2891 लाख रुपये की लागत के शिवना नदी शुद्धिकरण, 1462 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत की गांधी सागर-एक समूह जलप्रदाय योजना के लिए भूमिपूजन किया। उन्‍होंने 325 लाख 44 हजार रुपये लागत से मंदसौर नगर में सेंट्रल लाइटिंग कार्य, 750 लाख रुपये लागत के जिला चिकित्सालय मंदसौर के सौ बिस्तरीय वार्ड, 221 लाख 78 हजार रुपये लागत के रतलाम-नसीराबाद मार्ग के डामरीकरण, 41 लाख 26 हजार रुपये की लागत के पशुपतिनाथ पहुंच मार्ग और 18 करोड़ रुपये की लागत के मंदसौर नगर में नवीन पंप हाउस के निर्माण का भूमिपूजन भी किया। इसके अलावा 640 लाख 27 हजार रुपये की लागत के संयुक्त तहसील कार्यालय भवन मंदसौर और 385 लाख 37 हजार रुपये की लागत के सौ सीटर बालक छात्रावास मंदसौर का लोकार्पण किया।