jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान

टेरर फंडिंग के खिलाफ एनआईए का एक्शन ,जम्मू और श्रीनगर के 17 स्थानों पर की छापेमारी

मकड़ाई समाचार जम्मू कश्मीर। आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी द्वारा शुक्रवार को जम्मू और श्रीनगर के 17 स्थानों पर एनआईए की छापेमारी की गई है। छापेमारी टेरर फंडिंग और भारत के खिलाफ साजिश रचने वालों का खुलासा हो सकें। टेरर फंडिंग के मामले में जम्मू कश्मीर में शुक्रवार राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कई ठिकानों पर शुक्रवार को एनआईए टीम छापेमारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के 16-17 स्थानों पर एनआईए की छापेमारी जारी है। बताया जाता है कि यह छापेमारी भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने की साजिश रचने वाले और टेरर फंडिंग को सपोर्ट करने वालों के यहां हो रही है। छापेमारी शुक्रवार सुबह शुरू हुई है। ऐसे में अभी इस छापेमारी के बारे में विशेष जानकारी सामने नहीं आ सकी है। हांलाकि रिपोर्ट की मानें तो भारत के खिलाफ अलग-अलग हथकंडे अपनाकर यहां खून खराबा फैलाने के आरोप में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, एनआईए की टीम उन्हीं लोगों के घरों पर छापेमारी कर रही है जम्मू में 1 और कश्मीर में 16 जगह पर छापेमारी

- Install Android App -

मालूम हो कि इससे पहले भी एनआईए ने अक्टूबर महीने में भी जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में छापेमारी की थी। तब जांच एजेंसी ने जम्मू, श्रीनगर (तपदंहंत), पुलवामा, राजौरी, पुंछ, बडगाम, शोपियां समेत कई ठिकानों की तलाशी ली थी। जम्मू कश्मीर में अल हुडा एजुकेशनल ट्रस्ट की संदिग्ध गतिविधियों और टेरर फंडिंग से संबंधित मामलों को लेकर ये कार्रवाई हुई थी। इससे दो दिन पहले 21 दिसंबर को एनआईए टीम ने हरियाणा के सिरसा में भी छापे मारे थे। ये छापेमारी भारत और विदेश स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और हथियारों की सप्लाई करने वालों के बीच साठगांठ के खिलाफ की थी।साथ ही 10 दिसंबर को एनआईए ने एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें दिखाए गए आतंकियों पर एनआईए की टीम ने 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।