jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

जीजा को साली से हुआ प्यार तो लेकर हुआ फरार, 6 महीने पहले ही की थी लव मैरिज

जीजा और साली के बीच चोरी-छिपे बात शुरु हो गई और यह बातचीत इश्क परवान चढ़ने लगा

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिछले 6 महीने पहले ही एक युवक ने लव मैरिज शादी की ही थी कि अपनी पत्नी को छोड़कर साली के साथ फरार हो गया। जिसके बाद नवविवाहिता पत्नी को अपनी सहेली के घर पनाह लेनी पड़ी।

- Install Android App -

दरअसल, पूरा मामला जिले के एक मोहल्ले का है। जहां एक युवक ने प्रेम-प्रसंग में 6 महीने पहले पड़ोसी मोहल्ले की रहने वाली युवती से शादी की थी। दोनों परिवारों की रजामंदी से रिश्ता हुआ था। हालांकि युवक का ससुराल आना-जाना भी शुरु हो गया। इसी बीच जीजा का दिल अपनी छोटी साली पर फिदा हो गया।

बताया जा रहा है कि जीजा और साली के बीच चोरी-छिपे बात शुरु हो गई और यह बातचीत इश्क परवान चढ़ने लगा। जिसके बाद दो दिन पहले युवक अपने ससुराल पहुंचा और युवक अपनी साली को लेकर शहर से फरार हो गया।

वहीं पति की इस करतूत की जानकारी पत्नी को लगते ही महिला ने गुस्साकर ससुराल और मायका दोनों छोड़ दिया और अपनी सहेली के घर चली गई। हालांकि दोनों परिवारों के बीच तनातनी के माहौल में जुटी पंचायत में पत्नी को तलाक दिलाकर आपसी रजामंदी से युवक का निकाह साली से कराने की बात तय हुई है।