jhankar
ब्रेकिंग
दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई

इंसानियत शर्मसार : जमीन पर बैठ गिड़गिड़ाती रही महिला, लकड़ी से पीटता रहा बेरहम पुरुष

Viral Video : इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुरुष लकड़ी से महिला की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। वहीं पीछे से लोग और मारो-और मारो की आवाज लगा रहे हैं। वायरल वीडियो यूपी के फतेहपुर का बताया जा रहा है।

- Install Android App -

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स हाथ में मोटी लकड़ी लेकर एक जमीन पर बैठी महिला की पिटाई कर रहा है। महिला बार-बार उससे बचने की कोशिश करती है, लेकिन शख्स उसपर हमला करता रहता है। इस दौरान एक महिला उसे बचाने के लिए आगे आती है, लेकिन उसके बाद भी वो किसी की नहीं सुनता है।

वहीं समाजवादी पार्टी ने अपने मीडिया सेल के ट्वीटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है और योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि फतेहपुर उत्तर प्रदेश, योगी जी का राज! बहन बेटियों के हालात। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोहदे का विरोध करने के बाद महिला की पिटाई की गई है।