jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

पति मेकअप के लिए पैसे नहीं देता और कहता है बदसूरत हो, तलाक के लिए कोर्ट पहुंची महिला

पीड़िता का आरोप है कि एक दिन पति और सास-ससुर ने उसे देर रात में घर से बाहर निकाल दिया

Aligarh News : अलीगढ़ में पति के बेज्जती करने और खराब व्यवहार के चलते महिला ने तलाक के लिए आवेदन किया है। महिला का आरोप है कि पति उसे मेकअप के लिए पैसे नहीं देता है। साथ ही कहता है कि उसकी शक्ल अच्छी नहीं है। आरोप है कि पति उसे अपने साथ रहने लायक न होने की बात भी कहता है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस थाने की रहने वाली एक महिला ने फैमिली कोर्ट में पति से तलाक लेने के लिए ऐप्लीकेशन फाइल की है। इसमें बताया गया है कि दिल्ली के रहने वाले लड़के से 2015 में उसकी शादी हुई थी। कुछ समय तक सब ठीक था, लेकिन बाद में पति बुरा व्यवहार करने लगा।

आरोप है कि पति पीड़िता को अच्छी शक्ल न होने की बात कहता है। वहीं मेकअप और खर्च के लिए पैसे मांगने पर पैसे देने से भी पति इंकार करता है। साथ ही उसे साथ न रहने लायक की बात का ताना अक्सर देता है। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन पति और सास-ससुर ने उसे देर रात में घर से बाहर निकाल दिया।