jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

बान्द्रा से जोधपुर के बीच चलने वाली सूर्य नगरी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए

मकड़ाई समाचार पाली| बान्द्रा से जोधपुर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 12480 सूर्य नगरी एक्सप्रेस सोमवार तड़के करीब 3.27 बजे पटरी से उतर गई। इसमें किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कई यात्री घायल हो गए। घायलाें को पाली के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। जोधपुर मंडल के राजकियावास-बोमादरा रेलखंड में इसके 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के समय ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। दौड़ती ट्रेन के पटरी उतरने पर यात्री घबरा गए। हादसे के कारणों को अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी हादसे के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद रेलवे नियंत्रण कक्ष से लेकर जोन मुख्यालय जयपुर तक अधिकारी सक्रिय हो गए। पाली जिला प्रशासन को सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद तत्काल जोधपुर से दुर्घटना राहत गाड़ी रवाना कर दी गई।