jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

MP news : बाप-बेटे की हत्या से फैली सनसनी, गांव के बाहर बने मकान में मिला शव, ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

आक्रोशित परिजन और ग्रामीण हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सड़क पर ही बैठे हुए हैं

मकड़ाई समाचार सतना। मध्यप्रदेश के कई जिलों में नए साल की शुरुआत अपराध से हुई है। प्रदेश के कई जिलों में हादसों के अलावा मौत की खबरें भी आई है। इसी कड़ी में नए साल के दूसरे दिन प्रदेश के सतना जिले में बाप बेटे की हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या की वारदात से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना इलाके के एक गांव के कोठार बाप-बेटे की हत्या की वारदात सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने घर के भीतर से पुलिस ने दो शव बरामद किया है। मृतकों में पिता राम बहोर 80 वर्ष और पुत्र शंकरलाल 45 वर्ष है। दोनों की हत्या कर दी गई। हत्या कब और किसने की इसका खुलासा नहीं हो पाया है। दोनों के शव मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम जांच में जुटी है। मामले की जांच के लिए रीवा से फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। हत्या की घटना से नाराज परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया है। सड़क के दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सड़क पर ही बैठे हुए हैं।