jhankar
ब्रेकिंग
भारतीय किसान संघ के समर्थन में दोपहर 2 बजे तक बंद रहा हरदा बाजार और मंडी, व्यापारियों ने दिया साथ हंडिया में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती: नर्मदा तट के पास दुकानों में पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹20... लुचगाँव में खराब DP के कारण अंधेरे में ग्रामीण, नई DP लगाने की मांग सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन,  नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंद... ई-विकास टोकन बुकिंग के नाम पर वसूली नहीं चलेगी,  एसडीएम विजय राय ने कहां कार्रवाई होगी किसानों से सि... सड़कों से गायब होंगे निराश्रित गोवंश, बांदर खो गौशाला में मिलेगी शरण, सड़क हादसे रोकने एसडीम विजय रा... सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंदो... बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं

आपत्तिजनक Video बनाकर दोस्त कर रहा था ब्लैकमेल, युवक ने डिलीट करने के लिए कहा तो मारी गोली, मौत

कुछ पैसे देकर आपत्तिजनक वीडियो को डिलीट करने का वादा किया था

बागपत। पुलिस ने कंडेरा गांव के विपुल हत्याकांड को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दावा किया है कि आपत्तिजनक Video को डिलीट करने के दौरान हुए झगडे़ में विपुल की गोली मारकर हत्या की थी।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि विपुल के गांव निवासी एक दोस्त का वाजिदपुर गांव के रहने वाले विशाल ने आपत्तिजनक वीडियो बना रखा था। वीडियो को वायरल करने की धमकी देने के जरिए विशाल कई बार विपुल के दोस्त को ब्लैकमेल भी कर चुका था।

शनिवार शाम आरोपी ने विपुल व उसके दोस्त रवित, रूपल को बड़ौत में बिनोली रोड पर लौहड्डा गांव के पास बुला था। कुछ पैसे देकर आपत्तिजनक वीडियो को डिलीट करने का वादा किया था। विपुल और उसके दोस्त मौके पर पहुंचे। बताया कि इस दौरान 3500 रुपयों में आपत्तिजनक वीडियो को डिलीट करने की बात रखी गई, लेकिन इस दौरान उनके बीच झगड़ा हो गया।

इसके बाद जान बचाकर भाग रहे विपुल व उसके दोस्त पर विशाल और वीशु ने गोली चला दी। जिसमें विपुल की गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले में मृतक विपुल के बड़े भाई मुकुल जो यूपी पुलिस में रामपुर में हैं, उन्होंने वाजिदपुर गांव के विशाल व उसके भाई सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।