jhankar
ब्रेकिंग
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब के 10 प्रकरण दर्ज ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न  शासकीय सांदीपनी स्कूल में किशोरो को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक तितलियों के अनोखे संसार की सैर पर वेब परिचर्चा सम्पन्न ! भारतीय किसान संघ के समर्थन में दोपहर 2 बजे तक बंद रहा हरदा बाजार और मंडी, व्यापारियों ने दिया साथ हंडिया में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती: नर्मदा तट के पास दुकानों में पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹20... लुचगाँव में खराब DP के कारण अंधेरे में ग्रामीण, नई DP लगाने की मांग

सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन,  नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंदोलन की दी चेतावनी दी

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा।नगर कांग्रेस कमेटी ने नगर में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था चरमराने और सड़क किनारे अवैध पार्किंग की समस्या को लेकर शुक्रवार दोपहर को तहसीलदार नितिन जोड़ को ज्ञापन सौंपा।

 

- Install Android App -

नगर अध्यक्ष स्वदेश शर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि बरसात के मौसम में शुरू किए गए सड़क निर्माण कार्य के कारण नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। निर्माण के चलते सड़क का एक हिस्सा बंद है और दूसरे हिस्से से ही सभी वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है। पहले से संकरी सड़क पर अब बैंकों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने दोपहिया और चारपहिया वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े कर दिए जा रहे हैं।

 

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इससे सड़क और भी संकरी हो गई है। आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं के वाहनों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है।ज्ञापन के माध्यम से नगर कांग्रेस ने प्रशासन से मांगें की हैं निर्माण अवधि में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को तुरंत हटाकर वैधानिक कार्रवाई की जाए निर्माण स्थल पर यातायात सुचारू रखने के लिए पर्याप्त साइन बोर्ड, बैरिकेड्स और स्टॉपर लगाए जाएं। यातायात पुलिस और नगर परिषद द्वारा नियमित निगरानी कर जाम की स्थिति रोकी जाए।नागरिकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक पार्किंग स्थल और अस्थायी यातायात व्यवस्था लागू की जाए।कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो नगर कांग्रेस जनहित में लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन करने को बाध्य होगी। इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

ज्ञापन सौंपने के दौरान स्वदेश शर्मा नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी,हैरिसन स्वामी नगर अध्यक्ष युवक कांग्रेस,पृथ्वीराज रघुवंशी, देवेंद्ररघुवंशी,कृष्णकांत मानिक नगर अध्यक्ष सेवादल,आकाश दर, नर्मदा गौर,दीपक गोस्वामी,राजू खा,अभिषेक सलाम,प्रशांत गोस्वामी,आकाश चल्स,विनोद रघुवंशी,देवेंद्र यदुवंशी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थेबड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।