jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

किसान स्लॉट बुक कर 10 अगस्त तक समर्थन मूल्य पर करें उपज का विक्रय

हरदा, । मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) में ग्रीष्मकालीन फसल मूंग का समर्थन मूल्य पर उपार्जन 1 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है।

- Install Android App -

जिला उपार्जन समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार जिले में किसानों की सुविधा के लिए 40 ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर पंजीकृत किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी की जा रही है।

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जिले के कृषक भाइयों से अपील की है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार संबंधित उपार्जन केंद्र पर स्लॉट बुकिंग कर निर्धारित तिथि एवं समय पर अपनी उपज लेकर पहुंचें। इससे उपार्जन कार्य व्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सकेगा तथा किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जिला प्रशासन ने किसानों से आग्रह किया है कि वे 10 अगस्त 2026 तक निर्धारित उपार्जन अवधि का लाभ उठाते हुए अपनी ग्रीष्मकालीन मूंग का समर्थन मूल्य पर विक्रय सुनिश्चित करें।