jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वार्ड प्रतिनिधियों से होगी चर्चा

ग्रामीण हाट बाजार होंगे प्लास्टिक मुक्त

हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के लिये समुदाय में जागरूकता लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होने कहा है कि ठोस अपशिष्ट का बेहतर प्रबन्धन विकसित करने के लिये शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वार्ड प्रतिनिधियों से चर्चा की जाए।

- Install Android App -

साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के हाट बाजारों को प्लास्टिक मुक्त घोषित किया जाए। उन्होने कहा है कि आमजन में प्लास्टिक का कचरा अलग डस्टबिन में रखने एवं गीला कचरा अलग डस्टबिन में रखने के लिये जागरूकता लाई जाए।

शुक्रवार को आयोजित विभागीय बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शहरी क्षेत्रों एवं बड़े ग्रामीण हाट बाजारों में कचरा फैलाने वालों से अर्थदण्ड वसूलने की भी कार्यवाही की जाए। बैठक में कलेक्टर द्वारा सामाजिक न्याय विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, ई-गवर्नेंस, लोक सेवा, ग्रामीण विकास, श्रम, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी तथा अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग की समीक्षा की गई।

इस दौरान उन्होने पीएम श्रम जीवी मानधन योजना में ज्यादा से ज्यादा पंजीयन कराने के निर्देश दिये। साथ ही वीबी-जी-राम-जी योजना का भी व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये। सामाजिक न्याय विभाग अंतर्गत सामाजिक सहायता पेंशन वितरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

समग्र आईडी से संबंधित सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों पर तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये। इसके अलावा अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।