jhankar
ब्रेकिंग
आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब के 10 प्रकरण दर्ज ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न 

शासकीय सांदीपनी स्कूल में किशोरो को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे विद्यार्थी – परामर्शदाता अजय मंडलेकर 

खिरकिया – शुक्रवार को खिरकिया ब्लॉक के शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरकिया के प्राचार्य मिश्रीलाल मालवीय सर के मार्गदर्शन में किशोरो के बीच भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया के कक्ष क्रमांक 20 में

संचालित उमंग स्वास्थ्य केंद्र के परामर्शदाता अजय मंडलेकर ने शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के किशोरो को किशोरावस्था के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए किशोरावस्था में होने वाले अनेक परिवर्तनों एवं बदलाव के बारे मे जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि किशोरावस्था जीवन की वह अवस्था होती है

- Install Android App -

जो बचपन के बाद बड़े होने और व्यस्कता के पहले आने के बीच का समय होता है यह आमतौर पर अंतराल में 10 से 19 वर्ष के बीच माना जाता है किशोरावस्था में शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक परिवर्तन होते हैं जो व्यक्ति को बचपन से व्यस्कता की दिशा में ले जाते हैं इस अवस्था में व्यक्ति की शारीरिक विकास हार्मोनल परिवर्तन सामाजिक संबंध आत्म सम्मान के विकास और मानसिक स्थिति में बदलाव देखा जा सकता है।

किशोरावस्था के दौरान व्यक्ति अपनी पहचान को खोजता है और अपने व्यक्तित्व का विकास करता है। परामर्शदाता द्वारा मनहित एप , जस्ट आस्क, चैट बोर्ड एवं टेली मानस हेल्प लाइन नंबर 14416 के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर परामर्शदाता अजय मंडलेकर ने उमंग स्वास्थ्य केंद्र की अनेक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

किशोरो को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए बताया गया कि आपको कभी भी किसी प्रकार की शारीरिक , मानसिक समस्या हो तो आप उमंग स्वास्थ्य केंद्र में सुबह 9:00 से 4:00 के बीच अनेक सेवाएं प्रदान करने के लिए आ सकते हैं।

इस अवसर उमंग प्रभारी निशा भवरे मैडम , राजकुमारी नागपुरे, श्रीमती मीनाक्षी सोनी , श्रीमती चांदनी तिवारी , सोनम माझी व शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र शामिल रहे ।