jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

नाबालिग को कमरे में बुलाकर छात्रों ने किया दुष्कर्म,नाबालिग की मां नेे पुलिस से की शिकायत

मकड़ाई समाचार गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली 16 साल की किशोरी से बीकॉम द्वितीय वर्ष के तीन छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि तीनों छात्रों ने पहले किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली और पांच माह तक वायरल करने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया।

किशोरी की मां ने पुलिस से शिकायत की

किशोरी की मां ने तीनों छात्रों के खिलाफ नगर कोतवाली में शिकायत की । पुलिस ने तीनों छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।महिला सुल्तानपुर की रहने वाली है। उसने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ किराये पर एक मकान में रहती हैं। इसी मकान में दूसरी मंजिल पर बुलंदशहर निवासी तीन लड़के भी किराये पर रहते हैं। तीनों गाजियाबाद के एक कॉलेज में पढ़ते हैं। किशोरी की मां का कहना है कि शुक्रवार देर रात उनकी आंख खुली तो बेटी कमरे में नहीं मिली।

छात्रों ने ब्लैकमेल कर उसे कमरे में बुलाया

- Install Android App -

उसकी तलाश में वह छत पर गई तो पता चला कि किशोरी आपत्तिजनक स्थिति में छात्रों की कमरे में है। बेटी ने बताया कि तीनों छात्रों ने ब्लैकमेल कर उसे कमरे में बुलाया था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है।

बदनामी से बचने नही की शिकायत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी का परिवार पांच साल से इस मकान में किराये पर रह रहा है। जबकि छात्रों ने सात माह पूर्व कमरा किराये पर लिया था। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान छात्रों से पांच माह पहले हुई थी। जान पहचान होने पर उन्होंने उसे कमरे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें कर वीडियो बना ली।

वीडियो का डर दिखाकर दुष्कर्म 

इसके बाद उस वीडियो को वायरल करने का डर दिखाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। ऐसे में बदनामी के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। एसीपी नगर अंशु जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सभी के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।