jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

ठंड अभी बाकी है, मौसम विभाग ने 3 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट किया जारी

Weather News: मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा सहित कई प्रदेशों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। बता दें ऑरेंज अलर्ट मौसम परिवर्तन से उत्पन्न होने वाली किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए कहता है। वहीं येलो अलर्ट दर्शाता है कि मौसम बदल सकता है, इसलिए सतर्क रहें। वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के 18 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमायल तक पहुंच सकता है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी को पश्चिमी हिमालय पहुंचेगा।

यहां देखें मौसम का पूरा पूर्वानुमान

– पंजाब में गुरदासपुर, फिरोजपुर, मुक्तसर, जालंधर, होशियारपुर और बठिंडा ऑरेंज अलर्ट पर हैं। वहीं आईएमडी ने फाजिल्का, बरनाला, संगरूर, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

– हरियाणा में सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी और हिसार ऑरेंज अलर्ट पर है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, भिवानी और पलवल येलो अलर्ट पर हैं।

– उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्से येलो अलर्ट पर हैं।

- Install Android App -

– मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटे के अंदर उत्तर राजस्थान में गंभीर शीत लहर की स्थिति रहेगी। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, बिहार और उत्तरी मध्यप्रदेश में शीत लहर की स्थिति रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है।

– अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश में रात और सुबह के समय अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

– 19 से 20 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बद 3 दिनों तक कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

– मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

– 23 और 24 जनवरी को जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में हल्की से मध्यम ओलावृष्टि की संभावना है।