jhankar
ब्रेकिंग
राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ

संत पुजारी संघ द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 20 जनवरी से आंदोलन

हरदा | संत पुजारी संघ द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 20 जनवरी से बायपास चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान संघ के प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मणाचार्य ने

- Install Android App -

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
पुजारी संघ जिला प्रभारी पंडित अरविंद शर्मा ने बताया कि सीएम द्वारा पूर्व में जो घोषणा मंदिरों को लेकर की गई थी। वह आज तक पूरी नही की। वही कृषि मंत्री कमल पटेल ने कोरोना काल के दौरान आचार्य मिलन समारोह के दौरान मंच से कहा था कि हरदा पुजारी संघ को 21 लाख रुपए देने की घोषणा की थी वह अभी तक नही मिले।
संघ सरकार की वादा खिलाफी से नाराज हैं। मंगलवार को एक होटल में पत्रकारों से चर्चा में परशुराम युवा सेना के संरक्षक सुधीर शर्मा का कहना परशुराम जयंती न पर मुख्यमंत्री ने पुजारियों को मानदेय देने की घोषणा की थी । लेकिन उन्होंने अपनी घोषणा को पूरा नहीं किया है। पुजारी संघ के जिलाध्यक्ष मुरलीधर व्यास ने कहा गत वर्ष मंदिरों के पुजारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उसे पूरा नहीं किया है। मंदिरों का सर्वे कर पुजारियों को 5 हजार रुपए का मानदेय देने हर जिले में ब्राह्मण विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए संस्कृत विद्यालय खोले जाने, पुजारी आयोग का गठन करने सहित अन्य मांगें शामिल है।