jhankar
ब्रेकिंग
आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की समय-सीमा में प्रगति के दिये निर्देश खिरकिया में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने आंगनवाड़ी के बच्चों को सुपोषण किट वितरित की कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की संपर्क अभियान शिविर में 468 समस्याओं का किया मौके पर निराकरण

Harda news: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरदा। पुलिस ने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के रहटाकलां निवासी फरार आरोपी जयराम पिता तुलसीराम 26 को नया बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया करीब एक साल पहले आरोपी शादी के बहाने से नाबालिग को भगा ले गया। पीड़िता को 16 जनवरी को बरामद कर लिया गया। फरार होने की फिराक में नया बस स्टैंड पहुंचे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई संदीप पवार, एएसआई संजय ठाकुर, हेड कांस्टेबल जितेंद्र प्रधान, प्रवीण रघुवंशी, आरक्षक विजय, बृजेश शामिल थे।