jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

जेल में बदी से मारपीट,परिजनो की शिकायत पर कोर्ट ने कराया मेडिकल,जेल प्रशासन का मारपीट से इंकार जेल में बदी से मारपीट,परिजनो की शिकायत पर कोर्ट ने कराया मेडिकल,जेल प्रशासन का मारपीट से इंकार

कोर्ट के आदेश पर बंदी का करवाया मेडिकल परिजनों का आरोप बंदी से मिलने से रोका गया
जेल प्रशासन ने कहा नहीं हुई बंदी से मारपीट

मकड़ाई समाचार राजस्थान। बाड़मेर जेल में एक बंदी के साथ मारपीट के बाद अन्य बंदी भूख हड़ताल पर उतर आए। जेल में करीब 200 में से आधे से अधिक बंदियों ने खाना-पीना छोड़ दिया। इस बीच बुधवार को पीड़ित बंदी के परिजनों की ओर से प्रार्थना पत्र पेश करने पर कोर्ट के आदेश पर उसका मेडिकल करवाया गया।

परिजनों को बंदी से मिलने नही दिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड़ामालानी पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।यह विगत ढाई वर्षो से जेल में है। परिजनों का आरोप है कि बंदी से मिलने नही दिया जाता हैं।परिजन भी बुधवार को जेल पहुंचे तो जेलर व जेल प्रहरियों ने उन्हें भी मिलने से मना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने वकील के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना-पत्र पेश किया। कोर्ट के आदेश पर बंदी का बोर्ड से मेडिकल करवाया गया।

- Install Android App -

बंदी के साथ मारपीट का आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया है कि जेलर व जेल प्रहरियों का बंदियों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। गत सोमवार को जेलर व उसके 5-6 कार्मिकों ने पीड़ित बंदी के साथ बेल्ट व डंडों से मारपीट की है। मिलने गए तो रोक दिया गया। बीते ढाई माह से बंदी से मुलाकात नहीं करवाई जा रही है।बंदी का मेडिकल करवाया है|एसडीएम बाड़मेर एसएस भाटी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर जेल में बंद एक बंदी का मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट उनके पास नहीं आई है।

बंदी के साथ मारपीट जैसा कोई मामला नहीं

एक बंदी के पास संदिग्ध वस्तु प्रतीत हुई थी। इसके कारण कार्मिकों ने उसकी तलाशी ली तो विरोध करते हुए गौली-गलौच करने लगा। कार्मिक बंदी को लेकर उनके पास आए तो उनसे भी अभद्र व्यवहार किया। उसे अलग बैरक में रखा गया।उसका मेडिकल भी करवाया है। रिपोर्ट एसडीएम के पास आएगी।
                                                                                                    रोहित कौशिक, जेलर, कारागार बाड़मेर