jhankar
ब्रेकिंग
श्री श्री 1008 रामानुज स्वामी जी का प्राकृट्य उत्सव धूमधाम से मनाया !! नरेंद्र मौर्य के साथ-साथ रहे साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय ने श्रद्धांजलि स्वरूप किये शब्द सुमन ... हंडिया पुलिस ने रातातलाई के पास टेकरी पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लगभग 75 हजार की... धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए

मैं खुद 11 फरवरी को चीनी मिल गेट के सामने आत्महत्या कर लूंगा,इसकी जिम्मेदारी मिल और प्रशासनिक अधिकारियों की होगी-नरेश टिकेत

मकड़ाई समाचार बिहार।चौधरी नरेश टिकेत ने सरकार को आढे़ हाथ लेते हुए कहा अगर 10 फरवरी तक गन्ने का भुगतान नही हुआ तो 11 फरवरी को आत्मदाह कर लूंगा नरेश टिकेत ने खुलेआम चेतावनी दी है। बुधवार को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में टिकैत ने ये ऐलान किया है।
बजाज ग्रुप की भैसाना चीनी मिल पर गन्ना भुगतान की मांग के लिए चल रहे किसानों के धरने में बुधवार को नरेश टिकैत पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि धरना होता है तो मिल और प्रशासन की ओर से भुगतान का भरोसा मिल जाता है लेकिन पैसा नहीं मिलता। आज भी अधिकारियों ने किसानों से बात करने के बाद आश्वासन दिया है कि 10 फरवरी तक पिछले सत्र का पूरा गन्ना बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।
नरेश टिकैत ने आगे कहा, “आज हम अधिकारियों की बात मानकर धरना खत्म कर रहे हैं। 10 फरवरी तक हम इंतजार करेंगे। अगर 10 तारीख तक गन्ना भुगतान नहीं हुआ तो फिर मैं खुद 11 फरवरी को चीनी मिल गेट के सामने आत्महत्या कर लूंगा। इसकी जिम्मेदारी मिल और प्रशासनिक अधिकारियों की होगी और इसे हल्के में ना लिया जाए”
नरेश टिकैत ने आगे कहा, “भाजपा की सरकार में किसान के हालात बहुत खराब है। पंजाब में किसानों को बिजली मुफ्त में दी जाती है। पंजाब सरकार किसानों को 382 रूपये प्रति क्विटंल के हिसाब से गन्ने का भुगतान दे रही है। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों का शोषण करने पर तुली हुई है। यहां सबसे महंगी बिजली है और गन्ने का रेट भी कम है”
बुधवार को चीनी मिल गेट पर चल रहे धरने में आए नरेश टिकैत और गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह बहावडी समेत किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रशासन और चीनी मिल के अधिकारियों से बात की। बातचीत के बाद अफसरों ने कहा कि किसानों का पिछले साल का सारा भुगतान 10 फरवरी तक हो जाएगा। 20 करोड़ रुपए 9 फरवरी तरक ही किसानों के खाते में पहुंच जाएंगे।