jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

कुश्ती महासंघ पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप,बोलते बोलते रो पड़ी विनेश फौगाट

कुश्ती महासंघ में खिलाड़ियों का यौन शोषण, मानसिक रूप से परेशान करने, खिलाड़ियों को जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोपों पर भारतीय पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे हैं।विनेश फोगाट ने कहा है कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने कई लड़कियों का यौन शोषण किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि पुरुष कोच भी लड़कियों का यौन शोषण करते हैं।

मकड़ाई समाचार नई दिल्ली| भारतीय पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन बुधवार दोपहर बाद शुरू हुआ खिलाड़ियों का प्रदर्शन पूरी रात जारी रहा। विश्व पदक विजेता विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है।ओलपिंक और अन्य इंटरनेशनल इवेंट में देश का नाम रोशन करने वाले भारत के पहलवान सड़कों पर उतर चुके हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ पर यौन उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर आरोप लगे है। ओलपिंक में पदक जीत चुके बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विश्व कप में पदक जीत चुकी विनेश फोगाट सहित 30 पहलवान राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा “भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पहलवानों को परेशान कर रहा है। जो लोग डब्ल्यूएफआई का हिस्सा हैं उन्हें खेल के बारे में कुछ नहीं पता है। पहलवान कुश्ती महासंघ में चल रही तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करना चाहते।”

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने कहा “हम भारतीय कुश्ती महासंघ का विरोध कर रहे हैं। हम पहलवान यहां इकट्ठे हुए हैं।”

अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप

- Install Android App -

भारत की ओर से कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में पदक जीत चुकी विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए गए। अपनी बातों को बोलते-बोलते विनेश फोगाट रो पड़ी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिविरों में कई कोच और WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया है। यह शोषण हर दिन हो रहा है।

लखनऊ में क्यों लगता है कैंप….?

विनेश फोगाट ने आगे कहा कि हमने पीएम और खेल मंत्री को लिखा है…वहां ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि वहां उनका घर है और इसलिए लड़कियों का शोषण करना आसान है। वे हमें बहुत परेशान करते हैं। वे हमारे निजी जीवन और रिश्तों में आते हैं। वे सब कुछ जानना चाहते हैं।

आरोप सही साबित हुए तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा

इन खिलाड़ियों ने प्रोटस्ट करते हुए पूरी रात सड़कों पर ही बीता दी। खिलाड़ियों का प्रदर्शन आज भी जारी रहेगा। इधर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने भारतीय कुश्ती महासंघ से स्पष्टीकरण मांगा है। खिलाड़ियों ने कुश्ती महासंघ के कामकाज में कुप्रबंधन, खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी देने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर खेल मंत्रालय ने WFI से स्पष्टीकरण 72 घंटों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। दूसरी ओर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और यूपी के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यदि आरोप सही साबित हुए तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा।