मकड़़ाई समाचार बड़वानी। जिले के सेंधवा नगर में मोतीबाग चौक में गुरुवार तड़के चेतन मंगल के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग की लपटों और धुएं से मची अफरातफरी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मकान में आग की लपटें उठने व धुआं फैलने से अफरातफरी मच गई। सुबह तक छह फायर ब्रिगेड ने आग पर जैसे-तैसे काबू पाया। बताया गया है कि अग्निकांड में मकान पूरी तरह से जल गया। जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय राधिका मंगल नामक महिला आग से बचने के लिए पहली मंजिल से पड़ोस के घर में जाने के दौरान गिर गई। उनकी बेटी भी ग्राउंड फ्लोर पर कूद गई।
दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। जहां गम्भीर चोट के कारण राधिका की मौत हो गई। वहीं बालिका का उपचार किया जा रहा है। आग लगने के दौरान कमरे में फंसे मानसिक दिव्यांग युवक तुषार मंगल की दम घुटने से मौत हो गई है।
सुबह तक चली आग बुझाने की कोशिशें
जानकारी के अनुसार आग से धुआं फैलने के कारण नींद से जागी राधिका मंगल घबराई। उन्होंने बच्चों को उठाया और आसपास मदद के लिए चिल्लाने लगी। भागकर पड़ोस की छत में कूदने के दौरान फिसलकर नीचे जमीन पर गिर पड़ी। वहीं क्षेत्र के लोगों की भीड़ जमा हो गई।अन्य मकान आग की चपेट में आए और भीतर फंसे लोगों को निकालने के लिए अफरातफरी मच गई। लोगों ने सीढ़ी लगाकर दूसरी मंजिल से दहक रही आग की लपटों को बर्तनों से पानी फेंककर बुझाने का प्रयास किया। दमकलकर्मी भी सीढ़ियों से दूसरी मंजिल तक पहुंचे व आग बुझाने का प्रयास करते रहे। सुबह तक जैसेतैसे आग बुझी
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य
संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन
विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन
हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां...
गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट
हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला...
सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द...
गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा...
गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं
आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
