jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

कलेक्टर आशीष सिंह का एक्सीलेंस अवार्ड के लिए ”चयन”

मकड़ाई समाचार उज्जैन। कलेक्टर आशीष सिंह का चयन एक्सीलेंस अवार्ड के लिए किया गया है। ये अवार्ड उन्हें कोरोना लहर के दौरान जिले की बड़नगर तहसील में 70 बेड के अस्पताल की स्थापना करने एवं 383 से अधिक रोगियों का उपचार कराने के लिए दिया जाएगा। अवार्ड के लिए चयन डिजास्टर मैनेजमेंट श्रेणी में किया गया है। दूसरी ओर श्री महाकाल महालोक में अतिथि निवास, अन्नक्षेत्र, पार्किंग बनाने को 1.5680 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इसकी अधिसूचना बुधवार को कलेक्टर एवं पदेन उपसचिव आशीष सिंह ने जारी की। बताया कि श्री महाकाल महालोक के लोकार्पण के बाद उज्जैन में महाकाल मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। इस लिहाज से दर्शनार्थियों के आवास, पार्किंग, अन्न क्षेत्र की सुविधा भी बढ़ाई जाना जरूरी है। इस प्रयोजन के लिए श्री पट्टाभिराम मन्दिर पक्का स्थित पानदरिबा गांव एवं बनाभाई मगनलाल महाजन उज्जैन की भूमि सर्वे क्रमांक 3582, 83, 84, 86, 87 और 3622 एवं 23 की कुल 1.5680 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।धारा- 11 के तहत भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर प्रभावित परिवारों को भवन-भूमि छोड़ने का नोटिस जारी किया है। जल्द ही अधिग्रहण की पूरी कार्रवाई कर विकास कार्य की शुरूआत की जाएगी।