ब्रेकिंग
बड़ी डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को राणापुर पुलिस ने दबोचा व अवैध हथियार और बाइक जब्त की! Big breaking news: टिमरनी:अवैध रेत चोर माफिया के हौसले बुलंद, छापामार कार्यवाही करने पहुंची राजस्व ट... कमलनाथ मुख्‍यमंत्री होते तो आज किसानों का कर्जा माफ हो जाता!  कर्जमाफी जैसे कई फैसलों से कमलनाथ ने ... हरदा की मातृ शक्ति द्वारा भव्य भारत भक्ति यात्रा निकाली जलाधारी मंदिर में मूर्तियां खंडित, असामाजिक तत्वों ने की थी तोड़फोड़,पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट हिं... हरदा: ग्रामीणों की समस्याओं का अब उनके ‘गांव की चौपाल’ में ही होगा निराकरण: कलेक्टर श्री जैन वक्फ संशोधन कानून 2025 पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई: याचिकाकर्ता के वकीलों ने धारा 3 डी पर उठाए स... आपरेशन सिन्दूर मे उपयोग अस्त्र के बारे में राहुल गांधी के सवाल पर भड़के भाजपा नेता हंडिया : पीएम श्री गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आज हुआ समापन भारत में फिर लौटा कोरोना: सावधान भारत में मिल रहे कोरोना के मरीज!  मंगलवार तक 257 मरीज मिले 2की हुई...

बड़वानी के पानसेमल में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, तीनों स्वस्थ

मकड़ाई समाचार बड़वानी। जिले के दूरस्थ वनग्राम कुंजरवाड़ा की एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। एक साथ जन्मे तीन बच्चे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पानसेमल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार शाम को सात बच्चों की मां को भर्ती कराया गया। 39 वर्षीय सोपीबाई पति रायसिंह इडवे ने पहले एक लड़के को जन्म दिया। इसके बाद एक लड़की और फिर एक लड़के को जन्म दिया। तीनों स्वस्थ हैं।

पहला ऐसा मामला

- Install Android App -

डाक्टरों के अनुसार, पहली बार पानसेमल में ऐसा मामला सामने आया है। तीनों बच्चों को जिला अस्पताल के एनआइसीयू में भर्ती किया गया है। पानसेमल बीएमओ डा. अरविंद किराड़े के अनुसार, एक से ज्यादा बच्चों को जन्म देने की घटना को मेडिकल टर्म में मल्टिपल प्रेग्नेंसी कहा जाता है। इसका मतलब है कि किसी महिला के गर्भ में दो या ज्यादा बच्चे हैं। ये बच्चे एक एग या अलग-अलग एग से हो सकते हैं। एक ही एग से पैदा होने वाले बच्चे आइडेंटिकल कहलाते हैं। ऐसा तब होता है जब एक एक एक स्पर्म से फर्टिलाइज होता है। इसके बाद फर्टिलाइज्ड एग दो या ज्यादा हिस्सों में बंट जाता है। इसे काफी रेयर माना जाता है। इन बच्चों का चेहरा और नेचर बिल्कुल मिलता जुलता होता है। क्षेत्र में तीन बच्चों का जन्म होने की घटना पहली बार हुई है। उन्होंने बताया कि एक महिला को तीन बच्चे होने का मामला करियर में पहली बार देखा।

सामान्य बच्चों से कम वजन

बीएमओ डा. किराडे ने बताया कि पहले जन्मे लड़के का वजन एक किलो 600 ग्राम, लड़की का वजन एक किलो 375 ग्राम और तीसरे लड़के का वजन 1 किलो 800 ग्राम है। तीनों का वजन सामान्य बच्चों से कम है।