ब्रेकिंग
हरदा: कृषि विभाग के संयुक्त दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूंग फसल का किया निरीक्षण हरदा: महिला मोर्चा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्मजयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया... हंडिया: शराब माफिया ऑटो से भिजवा रहा अवैध शराब: हंडिया पुलिस ने देशी (लाल, सफेद) शराब व बियर के 141 ... सार्वजनिक भीड़ वाले इलाके में गड्डा दे रहा है बड़ी दुर्घटना का संदेश !  कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री फि... टिमरनी: कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह के ऑफिशियल पेज से मंत्री विजय शाह को समर्थन, अधिवक्ता ने कांग्रेस... मकड़ाई समाचार के "नाम" ने एक गरीब आदिवासी युवक की मदद की। रिपोर्टर ने चालान कटने से बचाया लेकिन हेलम... बागेश्वर बालाजी सुंदरकांड की शानदार प्रस्तुती पर झूम उठे श्रोतागण बड़ी डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को राणापुर पुलिस ने दबोचा व अवैध हथियार और बाइक जब्त की! Big breaking news: टिमरनी:अवैध रेत चोर माफिया के हौसले बुलंद, छापामार कार्यवाही करने पहुंची राजस्व ट... कमलनाथ मुख्‍यमंत्री होते तो आज किसानों का कर्जा माफ हो जाता!  कर्जमाफी जैसे कई फैसलों से कमलनाथ ने ...

बड़ा हादसा : भूकंप के बाद 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

बिल्डिंग गिरने से कई लोग दबे होने की आशंका जताई जा रही है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अचानक बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मच गया। बिल्डिंग गिरने से कई लोग दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ 2 JCB पहुंची। वहीं एक घायल बुजुर्ग को मलबे से निकाला गया।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि राजधानी में 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई है। हादसा भूकंप आने की वजह से बताई जा रही है। हजरतगंज क्षेत्र के वजीर हसन रोड पर हादसा हुआ। भूकंप के बाद इमारत में दरारें आई थीं। हालांकि लोगों ने गौर नहीं किया था।

हजरतगंज क्षेत्र के वजीर हसन रोड पर अलाया अपार्टमेंट के नाम से पुरानी बिल्डिंग है। अलाया अपार्टमेंट में करीब 15 परिवार रहते थे। मलबे में 30-40 लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर राहत बचाव कार्य तेजी से जारी है। सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान लिया है। NDRF-SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। मलबे से लोगों को निकाला जा रहा है।