मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तथा हरदा जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जिले के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। उन्होने नागरिकों के सुखी एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सरकार का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने शुभकामना संदेश में कहा है कि देशभक्ति, त्याग और बलिदान का इतिहास समेटे गणतंत्र दिवस का यह पर्व हमें अपने उन स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि हम सब मिलकर गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जन-गण और तंत्र की भागीदारी से सर्वश्रेष्ठ राज्य के निर्माण में सहभागिता करें।
ब्रेकिंग
