jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

इंदौर में आग लगाने वाली मानसिकता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी,सख्त हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

मकड़ाई समाचार इंदौर |शहर में ‘पठान’ फिल्म को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं पर कारवाई में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कुछ मुस्‍लिम युवाओं ने इंदौर में आग लगाने की धमकी दी थी।  मामले में अब प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्‍होंने कहा कि इंदौर हो या मध्‍य प्रदेश यहां कानून का राज है। यह आग लगाने वाली जो मानसिकता है, इनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी,  कि कोई हिम्‍मत नहीं कर पाएगा|

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि इंदौर में पकड़ी गई सोनू मंसूरी के प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से संबंध होने कि जानकारी सामने आई है। इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्होने कहा कि हम ऐसी कार्रवाई करेंगे कि पीएफआई जैसे संगठन प्रदेश में कभी सिर नहीं उठा पाएंगे।

- Install Android App -

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘पूछताछ में सोनू मंसूरी ने खुद स्वीकार किया है कि वह प्रतिबंधित पीएफआई और पीस पार्टी के लिए काम करती है। इस मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इसके साथ और कौन कौन जुड़े है पता लगाया जा रहा है, पुलिस इस मामले की तह तक जाएगी।’

राहुल कश्‍मीर में शांति के साथ झंडा फहरा रहे हैं,प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का शुक्रिया अदा करना चाहिए

इंदौर में ही कोर्ट कार्रवाई का वीडियो रिकार्ड करने वाली कानून की छात्रा का प्रतिबंधित संगठन पीएफआइ से संबंध होने की बात सामने आई है। इस मामले पर गृहमंत्री नरोत्‍तम ने कहा कि पीएफआइ हो या अन्य कोई प्रतिबंधित संगठन, इसके साथ जो भी खड़ा होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ में संबंधित युवती ने खुद स्वीकार किया है कि वह प्रतिबंधित पीएफआइ औऱ पीस पार्टी के लिए काम करती है। इस मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इसके साथ और कौन कौन जुड़े है, पता लगाया जा रहा है, पुलिस इस मामले की तह तक जाएगी।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर के लाल चौक में झंडा फहराने के साथ संपन्‍न हो चुकी है। इसी बहाने नरोत्‍तम मिश्रा ने राहुल गांधी को एक फिर घेरा और कहा कि अब तो भारत जोड़ो यात्रा का समापन हो गया है| कम से कम अब तो वह बता दें कि उन्‍हें भारत कहां से टूटा हुआ दिखा। नरोत्‍तम ने यह भी कहा कि राहुल को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का शुक्रिया अदा करना चाहिए कि उनकी यह यात्रा इतनी शांतिपूर्वक संपन्‍न हुई। यह बड़ी बात है कि राहुल कश्‍मीर में शांति के साथ झंडा फहरा रहे हैं।