jhankar
ब्रेकिंग
Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

राधाकिशोरपुर की चुनावी सभा में पीएम मोदी बोले-माकपा सरकार ने लूटा गरीबों का राशन

Tripura Elections 2023 : त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के प्रचारी के लिए आज राधाकिशोरपुर, गोमती में पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि हमें आशीर्वाद देने के लिए इतनी बड़ी संख्या में यहां आपका आना भाजपा सरकार की वापसी की घोषणा है। यहां रिकॉर्ड संख्या में आपकी उपस्थिति हमारे प्रतिद्वंद्वियों की रातों की नींद हराम कर देगी। लोगों के लिए पानी और बिजली तक जुटाना मुश्किल हो गया था। उन्हें मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिलीं। जिन्होंने पहले दिल्ली और त्रिपुरा पर शासन किया, उन्होंने इन सुविधाओं की कभी परवाह नहीं की।

- Install Android App -

जिन लोगों ने त्रिपुरा को वर्षों तक लूटा और लोगों को अभाव में रहने को मजबूर किया, वे अब साथ आ गए हैं। याद कीजिए, जिन्होंने वर्षों तक त्रिपुरा पर शासन किया, उन्होंने इसका क्या किया। स्थानीय एसटी, गरीब, महिलाओं, नौजवानों का जीना मुश्किल हो गया था। उनके सपने चकनाचूर हो गए, बच्चे राज्य छोड़कर बाहर जाने को मजबूर हो गए।

गोमती के राधाकिशोरपुर में पीएम नरेंद्र मोदी बोले कि 5 साल पहले जब यहां माकपा की सरकार थी तो ‘सीपीएम की चंदा वाली कंपनी’ आपका राशन लूटती थी। गरीब को राशन चाहिए था लेकिन वामपंथी राशन लूट लेते थे। आपने उन्हें त्रिपुरा से बेदखल कर यहां डबल इंजन की सरकार बनाई। त्रिपुरा की जनता इसका परिणाम देख सकती है।