harda news : 6 करोड़ 46 लाख 27 हजार से निर्मित 3 किलो मीटर मार्ग 1 माह में धसने लगा, खुल गई भ्रष्टाचार की पोल !
मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा जिले में भ्रष्टाचार होना कोई नई बात नहीं है और ना ही ये रूकने वाला है। परन्तु कार्य होते होते ही नष्ट होने लगे तो समझ लो वो कार्य विकास और जन सुविधा के लिए नहीं किया जा रहा है। वो तो सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए हो रहा है। और ऐसे बहुत से कार्य भ्रष्टाचार करने के लिए होते आ रहे हे, और होंगे भी, बस हमे समय पर याद रखना होगा, तभी हम भ्रष्टाचार मुक्त हो पाएंगे। जारी प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस नेता मनीष शर्मा बाबूजी ने भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुएं कहा की छोटी छिपानेर से नव निर्मित मां नर्मदा ब्रिज को जोड़ने वाला एप्रोज मार्ग जिसकी लंबाई मात्र 3 किलोमीटर है। जिसकी लागत ₹ 6 करोड़ 46 लाख 27 हजार रुपए है। स्वयं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान ने दिसंबर 2022 में हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग को जल्द कार्य पूर्ण होने के निर्देश भी दिए थे।
लेकिन फिर भी भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गई साढ़े 6 करोड़ की रोड 1 माह में पांच जगह से धस गया है। साइड सोल्डर भी मिट्टी से बना दिए गए है। वर्तमान में भारी वाहनों का आना-जाना शुरू नहीं किया जा रहा हे तब ये हाल है। तो आगे क्या हाल सड़क का होगा आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हो।
बोर्ड पर अधूरी जानकारी से भ्रम की स्थिति
मनीष बाबूजी ने आरोप लगाते हुए कहा की सड़क पर लगे बोर्ड पर भी अधूरी जानकारी अंकित कर भ्रम की स्तिथि निर्मित कर दी है। इससे साफ जाहिर होता है कि मिलीभगत कर भ्रष्टाचार किया गया है। कार्य अनुबंध वर्ष 19-20 अंकित है, कार्य पूर्ण समय अवधि 10 माह अंकित है परन्तु कार्य पूर्ण दिनाक और वर्ष अंकित नहीं है, जबकि एप्रोच मार्ग जनवरी 2023 में ही शुरू किया गया है। जबकि मार्ग का अनुबंध वर्ष 2019-20 में हुआ था। क्योंकि मात्र 3 किलोमीटर मार्ग 3 साल में भी बनकर तैयार नहीं हो पाया था। कुछ समय बाद इसी मार्ग को तीन वर्ष मानकर मरम्मत कर दो वर्ष बाद फिर से नई निविदाएं निकल कर कार्य को किया जावेगा।
जांच कराकर दोषी अधिकारियो पर हो FIR दर्ज
क्षेत्र के विधायक और मध्यप्रदेश शासन के कृषि मंत्री जी से हमारा निवेदन है कि उक्त एप्रोच मार्ग की जांच कराकर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की जाए। अगर उन पर जांच कर कार्रवाई होती है तो ऐसा माना जाएगा कि निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। अन्यथा यह माना लिया जवेगा कि आप की देखरेख में यह कार्य किया गया है।
मनीष शर्मा बाबूजी युवा कांग्रेस नेता हरदा