jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों से गायब होंगे निराश्रित गोवंश, बांदर खो गौशाला में मिलेगी शरण, सड़क हादसे रोकने एसडीम विजय रा... सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंदो... बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण

बागेश्वर धाम में शादी : बागेश्वर धाम में विवाह समारोह की तैयारियां शुरू, देश भर से पहुंचेंगे साधु और सनातन समाज के लोग

आयोजन में लगभग 5 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना बताई जा रही

मकड़ाई समाचार छतरपुर। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले 121 कन्याओं के विवाह समारोह की तैयारियां जोरों शोरों से चल रहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि 13 फरवरी से बागेश्वर धाम में कथा, रामलीला, यज्ञ व कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह सभी कार्यक्रम 19 फरवरी तक चलेंगे। इन सभी कार्यक्रमों में पूरे देश भर से साधुओं व सनातन समाज के लोगों निमंत्रित किया गया। साथ ही कुछ लोगों के विदेश से बागेश्वर धाम पहुंचने का भी संदेश मिला है।

- Install Android App -

कार्यक्रम में पहुंचेंगे 5 लाख लोग

इस समूचे आयोजन में लगभग 5 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना बताई जा रही है। महाशिवरात्रि के दिन आयोजित होने वाले 121 कन्याओं के विवाह के लिए लगभग 15 एकड़ के स्थान को सपाट करके विशाल पंडाल और भोजन व्यवस्था इत्यादि का इंतजाम किया जा रहा है। 100 X 1000 फीट लंबे पंडाल में सामूहिक विवाह, कथा व भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 100X500 फीट लंबे पंडाल में गई लाखों लोगों के प्रीतिभोज की व्यवस्था की गई है। समूचे जिले को पीले चावल व पत्रक देकर न्योता दिया गया है।

कार्यक्रमों की जानकारी इस प्रकार है – 13 से 19 फरवरी तक प्रीतिदिन रामलीला का आयोजन, 13 से 17 फरवरी श्री अन्नपूर्णा महायज्ञ 13 से 19 फरवरी श्री हनुमान कथा 18 फरवरी 121 कन्याओं का विवाह आयोजन 18 फरवरी की शाम को भजन संध्या का आयोजन होना है।