jhankar
ब्रेकिंग
मथुरा में डॉ. शिरीष अग्रवाल ‘एटलस’ साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित, कार्यक्रम का मुख्य संचालन भी किय... जन्मदिन पर दिखावे और फिजूलखर्ची को कहा अलविदा, पेन-डायरी से रोशन होगा गरीब बच्चों का भविष्य यदुवंशी समाज ने 150 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान गूंजे टेसू-घरवा के लोकगीत, जीवंत हुई पुरानी परंपरा तवा बांध से 600 क्यूसेक पानी छोड़ा, 26 अक्टूबर को रात में हरदा पहुंचेगा अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 19 प्रकरण दर्ज हरदा के मगरधा और सोडलपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर से देशव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’ हरदा जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत विशेष अभियान  शरद पूर्णिमा पर आज सजेगी गरबा रास की महफिल

टोल प्लाजा पर सुरक्षा कर्मी खाना खाते- खाते अचानक बेंच से गिर गया,जान चली गई

मकड़ाई समाचार सागर| काल का पंजा कब आकर किसको दबोच ले, कह नहीं सकते। अकाल मौत का ऐसा ही एक मामला जिले के मालथौन टोल प्‍लाजा में सामने आया, जहां एक कर्मचारी की खाना खाते समय अचानक जान चली गई। यह घटना टोल प्‍लाजा में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मृतक टोल प्‍लाजा पर सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात था।

- Install Android App -

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे 44 के मालथौन टोल प्लाजा पर पदस्थ 52 वर्षीय ऊदल यादव बेंच पर बैठकर खाना खा रहे थे। इसी बीच अचानक वह दीवार से टिके और बेंच से लुढ़ककर नीचे गिरे और उनके प्राण-पखेरू उड़ गए। चंद सेंकड में यह पूरा घटनाक्रम हो गया। उन्‍हें जमीन पर पड़ा देख सहकर्मियों ने उन्‍हें उठाया और तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डाक्‍टर ने चेक कर उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। ऊदल यादव मालथौन के ही रहने वाले थे। कर्मचारी की मौत की खबर से टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वहां लगे सीसीटीवी के फुटेज देखे गए तो यह सामने आया कि सुरक्षा कर्मी खाना खाते- खाते अचानक बेंच से गिर गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया।