jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

एकतरफा प्यार में पागल लड़के ने लड़की के घर फेंका पेट्रोल बम, बात नहीं करने पर दी थी ट्रेलर दिखाने की धमकी

अचानक बने इन हालातों के चलते रात भर छात्रा का परिवार डर के साए में रहा

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एकतरफा प्यार में पागल सनकी नाबालिग लड़के ने अपनी नाबालिग दोस्त के घर में पेट्रोल बम फेंक दिया। जिससे उसके घर गृहस्ती के सामान में आग लग गई, तो वही रात भर दहशत के साए में रहे परिवार ने मंगलवार को थाने पहुंच आरोपी नाबालिग लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत और जांच के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Install Android App -

दरअसल पूरा मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाली 15 साल की नाबालिग छात्रा की दोस्ती साथ में पढ़ने वाले एक नाबालिग लड़के से हो गई। दोनों का मिलना जुलना भी रहता था, लेकिन नाबालिग लड़के का तौर तरीका सही नहीं लगने पर छात्रा के परिजनों ने दोनों को बुलाकर डांटा और भविष्य में ना मिलने की हिदायत दी। छात्रा ने परिजनों की बात को मान कर लड़के से मिलना जुलना बंद कर दिया, लेकिन एकतरफा प्यार में पागल नाबालिग लड़का आए दिन नाबालिग छात्रा को परेशान करने लगा।

बीती रोज वह जबरदस्ती नाबालिग छात्रा को अपने साथ गाड़ी पर बैठाने की जिद करने लगा। जब उसने विरोध किया तो वह उसे धमकी देते हुए बोला आज ही इसका ट्रेलर देखना पड़ेगा। लिहाजा धमकी देकर वह मौके से फरार हो गया। वही डरी सहमी छात्रा भी घर पहुंची। इसी दौरान रात के समय अचानक छात्रा के घर किसी ने पेट्रोल पंप फेंक दिया। जब बाहर जाकर देखा तो पाया कि पेट्रोल बम उसी सनकी लड़के ने फेंका था। जाते वक्त वह भी वह बोलता हुआ गया कि अभी बदला पूरा नहीं हुआ है।

अचानक बने इन हालातों के चलते रात भर छात्रा का परिवार डर के साए में रहा। सुबह वह छात्रा के साथ थाने पहुंचे और सनकी नाबालिग आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद पॉक्सो एक सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच शुरू कर दी है।