ब्रेकिंग
इंदौर-बैतूल हाईवे पर कालीसिंध में गिरी कार,  हादसे मे दो की मौत और दो घायलों को किया इंदौर रेफर सीहोर:समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए हरदा जिले से अवैध रूप से लाया जा रहा मूंग जब्त हरदा: राजपूत छात्रावास के अंदर निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया , पुलिस वालो ने , समाज ने सीएम से मा... हरदा बिग न्यूज: जिले में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी जीवन सिंह शेरपुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,  पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छो... आज से सीएम डॉ. मोहन यादव 7 दिवसीय विदेश यात्रा पर होगे रवाना नीमखेड़ा में मूंग खरीदी केंद्र की मांग, किसानों का अनुठा (अर्धनग्न) प्रदर्शन और चक्काजाम मूंग खरीदी नहीं होने से आक्रोशित थे किसान ,तीन अलग-अलग स्थानों पर किया चक्काजाम, वाहनों की लंबी कतार... अंतर्राष्ट्रीय सन्त सम्मान से सम्मानित हुए स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि, ( भारत और नेपाल को हिन्दू... करणी सेना के विरुद्ध पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही अन्यायपूर्ण एवं अत्यंत निंदा जनक :- हरदा विधायक डॉ...

एक पुलिसकर्मी ने दूसरे पुलिसकर्मी के पत्नी के साथ किया – दुष्कर्म, आरोपित प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार

 मकड़ाई समाचार  कांकेर। पुलिस का नाम सुनते ही आम जन गौरवान्वित महसूस होता है, क्योंकि सामाजिक सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की होती है। लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो समाज किस पर सुरक्षा की उम्मीद रखें।ऐसा ही मामला कांकेर जिले के पखांजुर थाना से आया है, जहां पुलिस को अपने ही विभाग के प्रधान आरक्षक पर मामला दर्ज करना पड़ा है। आरोपित पुलिसकर्मी पर महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप है। पखांजूर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख का कहना है कि पीड़िता के शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई जारी है।

- Install Android App -

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुष्कर्म का आरोपित प्रधान आरक्षक तिलकराम जैन विगत दो वर्षों से पखांजूर थाने में पदस्थ है। वह थाना परिसर में बने पुलिस आवास में निवासरत है। इसी परिसर में पखांजूर अनुविभाग विभाग के अन्य थाने में पदस्थ आरक्षक की पत्नी (पीड़िता) के साथ अप्रैल 2022 से आरोपित संबंध बना रहा था। इस घटना की शिकायत गुरुवार को आरक्षक की पत्नी ने पुलिस थाना पखांजूर में कर दी। जिसके बाद पखांजूर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित महिला थाना परिसर पखांजुर में ही रहती है।पीड़िता के शिकायत पर अपने ही प्रधान आरक्षक के खिलाफ पखांजुर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।