jhankar
ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ...

ओलावृष्टि सेे प्रभावित फसल का सर्वे कराकर शीध्र मुआवजा दिया जाए -जीतू पटवारी

मकड़ाई समाचार भोपाल|संगठन चुनाव होने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश उपाध्यक्ष और महामंत्री ही किए हैं नियुक्त।कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर असमंजस की स्थिति।प्रदेश कांग्रेस के संगठन में सब-कुछ ठीक नहीं चल रहा है।विधायक जीतू पटवारी ने एक बार भी स्वयं को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बताया है। जबकि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन चुनाव के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष और महामंत्री की ही नियुक्ति की है।

- Install Android App -

प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर असमंजस की स्थिति है। न तो प्रदेश का संगठन स्थिति स्पष्ट कर पा रहा है और न ही प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल को केंद्रीय संगठन ने इस संबंध में कोई दिशानिर्देश दिए हैं।पटवारी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में स्वयं के लिए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद का उपयोग किया है। उन्होंने मुख्ममंत्री को ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान की जानकारी देते हुए तत्काल सर्वे कराकर किसानों को राहत देने और तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य देने की मांग की है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डा.हितेष वाजपेयी ने पटवारी के स्वयं को कार्यकारी अध्यक्ष बताए जाने पर कहा कि पटवारी वाकई में कांग्रेस के अध्यक्ष बनने लायक है, जिन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को चुनौती दे रखी है। वे पहले ही कह चुके हैं कि मेरी नियुक्ति राहुल गांधी ने की है और मुझे हटाए जाने के कोई निर्देश नहीं मिले हैं। उधर, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि केंद्रीय संगठन ही इस बारे में स्थिति स्पष्ट कर सकता है। अभी प्रदेश उपाध्यक्ष और महामंत्री की नियुक्तियां की गई हैं।