jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

खत्म हुआ राम और सीता का वनवास, 36 साल बाद पर्दे पर लौट रही Arun Govil और Dipika Chikhlia की जोड़ी…

रामानंद सागर के टीवी सीरियल ‘रामायण’ ने Arun Govil और Dipika Chikhlia को लोग आज भी भगवान राम और माता सीता जैसे पूछते हैं। खुशी की बात यह है कि यह जोड़ी एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं। वह 36 साल बाद दोनों परदे पर साथ दिखेंगे।

रामायण ने इस जोड़ी को बेहद मान सम्मान और प्यार दिया है, रामायण खत्म होने के बाद लोगों को यह इंतजार था कि वह फिर से कब अपने राम और सीता को पर्दे पर देख पाएंगे। अब लगता है कि यह ‘वनवास’ खत्म हो गया है। Arun Govil और Dipika Chikhlia अब जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट में साथ काम करते नजर आएंगे।

- Install Android App -

Arun Govil और Dipika Chikhlia ने इस नए प्रोजेक्ट की शूटिंग भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह नया प्रोजेक्ट एक फिल्म होगी। Dipika Chikhlia ने सेट से अरुण गोविल के साथ एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में Dipika Chikhlia साड़ी पहने नजर आ रही हैं। जहां एक सीन में वह पूजा करती और हाथ में पूजा का लोटा पकड़े हुए हैं, तो वहीं दूसरे सीन में वह Arun Govil के साथ बैठी बात कर रही हैं।

ऐसा माना जा रहा है की Dipika का इसके भी रोल एक सीधी साधी महिला के रूप में ही होगा। इस नए पोजेक्ट की झलक हमे DIpika के इंस्टा में डाले गए वीडियो के जरिए देखने को मिली। वीडियो में Dipika Chikhlia की वैनिटी वैन भी नजर आ रही है, जिसके गेट पर उनके किरदार का नाम शारदा लिखा है।

Dipika Chikhlia वैनिटी में स्क्रिप्ट पढ़ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख फैन्स खुशी से झूम उठे हैं और खूब कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘मेरे सियाराम एक बार फिर साथ में।’ एक अन्य फैन ने लिखा है, ‘क्या बात है राम जी और माता सीता दोनों एक बार फिर साथ में? अब कौन सी लीला है आप दोनों की? बाकी कमेंट्स आप इस वीडियो मेलो कर रहे हैं और जल्दी अपने फेवरेट कैरेक्टर को फिर से पर्दे पर देखने के लिए बेताब है।