jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

MP BREAKING : बोरवेल में गिरा 7 साल का बच्चा, लोकेश को बचाने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, CM ने लिया संज्ञान 

बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर इलाके में आग की तरह फ़ैल गई

मकड़ाई समाचार विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक बच्चे के बोरवेल में गिरने से हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना जिले की लटेरी तहसील के अंतर्गत खेरखेड़ी पठार गांव की बताई जा रही है। बच्चे का नाम लोकेश अहिरवार है और उसकी उम्र 7 साल बताई जा रही है। मामले को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संज्ञान में लिया है। सीएम ने कलेक्टर से जानकारी लेकर रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। भोपाल से भी एनडीआरएफ की टीम भेजी गई है।

- Install Android App -

फिलहाल बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के प्रयास में टीम जुट गई है। जेसीबी की मदद से आसपास की खुदाई की जा रही है। इधर घटना की जानकारी लगते ही जिला कलेक्टर भी मौके के लिए रवाना हो गए है। वहीं बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर इलाके में आग की तरह फ़ैल गई।  जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुटना भी शुरू हो गई है। बोरवेल कितना गहरा है अभी इसकी भी जानकारी नहीं लगी है।

बच्चा बोरवेल में कैसे गिरा इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। बच्चे को निकालने का प्रयास जारी है। बच्चे के बोरवेल में गिरने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी देशभर में अलग अलग स्थानों पर कई बच्चे इस तरह के हादसों का शिकार हो हो चुके है। कुछ समय पहले प्रदेश के बैतूल जिले में भी एक 8 साल का बच्चा इसी तरह बोरवेल में गिर गया था। इतनी घटनाओं के बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे है और बोरवेल को खुला छोड़ देते है। जिसके कारण इस तरह के हादसे लगातार हो रहे है।