jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

गजब का इश्क ! भाभी-भाभी बोलकर 4 बच्चों की मां को ले भागा पड़ोसी, कोर्ट की दहलीज पर पति की गुहार

पत्नी रात करीब 8:00 बजे घर बनाने के लिए रखे 1 लाख 50 हजार रुपये और कीमती जेवरात लेकर भाग गई

AJAB GAJAB NEWS : एक अजीबोगरीब प्यार की अद्भुत कहानी सामने आई है। चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और महिला को बरामद कर लिया। यह मामला बिहार के पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र का है।

घटना के संबंध में महिला के पति रंजीत कुमार महतो ने कोर्ट में दिए आवेदन में कहा, ‘मेरी शादी 2010 में पास के एक गांव में हुई थी, जिसके बाद हमारे चार बच्चे हुए, दो लड़के और दो लड़कियां हैं।

- Install Android App -

पति ने आवेदन में आगे लिखा है कि घर के सभी पुरुष सदस्य पंजाब में मजदूरी का काम करते हैं। इसी का नाजायज फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाले नीतीश कुमार महतो ने पत्नी को भाभी-भाभी कहकर प्रेमजाल में फंसा लिया।

पीड़ित पति ने कहा, मेरी पत्नी से भी नीतीश चुपके से कमरे में मिला करता था, जिसका मेरी मां विरोध करती थी और पत्नी मेरी मां से झगड़ा करती थी। व्यक्ति ने बताया कि 6 जनवरी 2023 को चार बच्चों को छोड़कर मेरी पत्नी रात करीब 8:00 बजे घर बनाने के लिए रखे 1 लाख 50 हजार रुपये और कीमती जेवरात लेकर भाग गई।
पीड़ित ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी जब पत्नी नहीं मिली तो वह थाने में शिकायत दर्ज कराने गया, लेकिन वहां प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्हें कोर्ट जाना पड़ा। पति के मुताबिक घटना के करीब दो महीने बाद उसकी सूचना पर पुलिस ने मेरी पत्नी को नागर गांव के एक घर से बरामद किया। पीड़िता ने इस मामले में 7 लोगों को आरोपी बनाया और साजिश के तहत पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया।