jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

Sunny Leone के नाम पर करोड़ों की ठगी, ऐसे लगाया चूना…

22 नवंबर, 2022 को इकाना स्टेडियम में बॉलीवुड म्यूजिक शो होना है

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बॉलीवुड सितारों सनी लियोन टाइगर श्राफ से सजा म्यूजिक शो कराने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी में एक और मुकदमा आयोजक कम्पनी सुविधा फाउण्डेशन के खिलाफ दर्ज हुआ है। यह मुकदमा लिखाने वाले अनुग्रह नारायण ने आयोजकों के झांसे में आकर डेढ़ करोड़ रुपए लगा दिए थे।

- Install Android App -

कई दिन उन्हें रुपये लौटाने का आश्वासन दिया जाता रहा था। अब अनुग्रह को रुपए मिलने की उम्मीद टूटी तो उसने भी गोमतीनगर विस्तार कोतवाली में तहरीर दी थी। गोमतीनगर विस्तार के रामआसरे पुरवा निवासी अनुग्रह की दोस्ती इन्दिरानगर निवासी मृणाल सिन्हा से है। मृणाल ने उसका परिचय सुविधा फाउंडेशन से जुड़े सुशांत गोल्फ सिटी निवासी विराज त्रिवेदी से कराया था। यह संस्था बड़े-बड़े म्यूजिक शो कराती है। मृणाल के कहने पर अनुग्रह निवेश करने के लिए तैयार हो गया था। उसे खरगापुर स्थित सुविधा फाउंडेशन के दफ्तर में गुजरात साबरकांथा निवासी समीर कुमार और जितेंद्र भाई मिले।

इन लोगों ने बताया कि 22 नवंबर, 2022 को इकाना स्टेडियम में बॉलीवुड म्यूजिक शो होना है। इसमें सनी लियोनी, टाइगर श्राफ, हिमेश रेशमिया, मौनी राय और सुमित गोस्वामी प्रस्तुति देंगे। 20 नंवबर को अचानक शो कैंसिल करने की बात सामने आई। इसके साथ ही मृणाल सिन्हा, विराज त्रिवेदी, समीर और जितेंद्र के मोबाइल नम्बर भी स्विच ऑफ हो गए। पीड़ित ने किसी तरह इन लोगों से सम्पर्क किया। रुपए लौटाने की बात पर उन्हें धमकी दी गई।