jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

गार्ड को बंदी बनाकर कारोबारी के घर में बड़ी चोरी

मकड़ाई समाचार इंदौर |शहर के तुकोगंज इलाके में एक कारोबारी के घर में बड़ी चोरी की घटना हुई। अनाज कारोबारी रामअवतार जाजू के बंगले में चोरी हुई। कारोबारी दंपति जलगांव गए थे। बदमाशों ने कारोबारी के घर में तैनात गार्ड को बंदी बनाकर घटना को अंजाम दिया। घटना रविवार रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ ही एलएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची।

- Install Android App -

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, चौकीदार ने बताया है कि चोरी के लिए तीन बदमाश आए थे। उन्होंने एक रस्सी से उसे बांध दिया और फिर घर में चोरी को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने चौकीदार की बातों को संदेहास्पद माना है और उससे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि एक रस्सी से चौकीदार के हाथ-पैर कैसे बांधे गए। घर में मौजूद सीसीटीवी कैमरे की दिशा भी बदली गई है। चौकीदार का मेडिकल कराया गया है और उसपर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस तमाम पहलूओं पर जांच कर रही है।