jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

धूमधाम से मनाई जाएगी श्रीराम के बाल सखा निषाद राज की जयंती

हरदा टिमरनी में निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

- Install Android App -

हरदा। बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी निषाद राज जयंती आगामी 26 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी। कहार समाज के समाजसेवी सुनील केवट ने बताया कि श्री केवट निषादराज जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान हरदा एवं टिमरनी में समाज के आदर्श भगवान श्री केवट निषाद राज की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
यहां जारी विज्ञप्ति में सुनील केवट ने कहा कि हमारी समाज के इष्ट देव निषादराज निषादों के राजा का उपनाम है। वे ऋंगवेरपुर(गौरखपुर) के राजा थे। उनका नाम गुह था। वे निषाद समाज के थे और उन्होंने ही वनवासकाल में भगवान श्री राम माता सीता तथा लक्ष्मण भैया को केवट से कहकर गंगा पार करवाया था। वह भगवान श्री राम के बाल सखा थे।

भगवान श्री राम और निषाद राज गुह ने एक ही गुरुकुल में रहकर शिक्षा प्राप्त की थी। तब कहार भील निषाद समाज आज भी इनकी पूजा करते है।
निषादराज ने प्रभु श्रीराम को केवट से कहकर गंगा पार कराया। वह श्रंगपेगपुर (गोरखपुर,उप्र) के राजा थे। वनबास के बाद श्रीराम ने अपनी पहली रात अपने मित्र निषादराज के यहां बिताई।
सुनील केवट ने सभी सामाजिक बंधुओं से उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।