jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट ‘नर्मदे हर’ के जयघोष से गूंजेगी नार्मदीय समाज की शताब्दी गाथा गांधी जयंती से प्रदेशभर में मनाया जाएगा ‘मद्य निषेध सप्ताह’ माँ नर्मदा के पावन तट पर आस्था का उजियारा, हजारों दीपों से जगमगाया हंडिया सेवा से संकल्प अभियान के ...

लाड़ली बहना योजना के लिये भरवाये जा रहे हैं बहनों के फार्म

मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा जिले में लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं के आवेदन जमा करने का कार्य इन दिनों जारी है। इसके लिये ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में शिविर आयोजित किये जा रहे है। इन शिविरों की मॉनिटरिंग के लिये अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। महिलाओं के फार्म भरवाने में जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता भी मदद कर रहे है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि जिन बहनों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है या ई-केवायसी प्रक्रिया पूरी नहीं है, उन्हें ई-केवायसी प्रक्रिया पूर्ण कराने तथा आधार से लिंक कराने के लिये बैंकर्स व पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, जो कि शिविर लगाकर महिलाओं की मदद कर रहे है।