jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

MP NEWS : सिरफिरे ने हत्या के बाद शव के किए कई टुकड़े, सिर को काटकर सड़क पर फेंका, इलाके में फैली सनसनी !

इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई

मकड़ाई समाचार उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सिरफिर आरोपी ने युवक की हत्या कर शव के कई टुकड़े दिए। आरोपी ने सिर को काटकर छत से बीच सड़क में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

वारदात जिला मुख्यालय से सटे कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मजवानी की है। दिनदहाड़े सिरफिरे आरोपी ने धारदार हथियार से हमलाकर एक शख्स की हत्या कर दी और शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इनता ही नहीं आरोपी ने सिर को काटकर छत से सड़क में फेंक दिया। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

वहीं सूचना मिलते ही एसपी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।