jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद! शारदीय नवरात्रि का छठा दिन - माँ कात्यायनी की पूजा आज विश्व खाद्य दिवस विशेष - एक विचार, भूख मुक्त हो दुनिया आज सिराली में जन-विश्वास शिविर, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 110 मामले पकड़े, 24 लाख की वसूली होगी हरदा में चाकूबाजी के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, बीच सड़क कराई उठक-बैठक मध्यप्रदेश में मौसम बदला, नर्मदापुरम संभाग में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट

इंदौर बावड़ी हादसा मुख्यमंत्री शिवराज ने जाने घायलो के हाल दिए आवश्यक निर्देश 

मकड़ाई एक्सप्रेस इंदौर| इंदौर में रामनवमी पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 35 तक पहुंच गई है। एक शख्स अब भी लापता बताया गया है। अंतिम लापता व्यक्ति के लिए तलाश जारी है। देर रात बुलाई गई सेना की तलाश अभी भी जारी है। एक बार फिर बावडी से पानी निकालने की तैयारी की जा रही है। बता दें, स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में बनी बावड़ी के ऊपर की छत धंसने से कई लोग बावड़ी में गिर गए थे। पहले यह संख्या 25 बताई जा रही थी, लेकिन गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे की घटना के बाद से शुक्रवार सुबह तक रेस्क्यू अभियान जारी है और इममें से 35 शव निकाले जा चुके हैं। गुरुवार को 18 लोगों को रेस्क्यू अभियान के तहत बचाया गया था। अस्पताल से कुछ लोगों को घर भी भेजा जा चुका है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। लगातार रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है। पूरा प्रशासन और मैं रातभर बैठकर इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी थी। हमारी इस समय प्राथमिकता यह है कि अंतिम खोए व्यक्ति की तलाश पूरी की जाए और रेस्क्यू आपरेशन पूरा किया जाए। हमने घटना के मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। मामले में पुलिस केस भी दर्ज किया गया है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Install Android App -