jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कमलापति स्टेशन पर स्कूली बच्चो से करेंगें संवाद  वंदे भारत ट्रेन   को दिखायेंगे झंडी |

मकड़ाई एक्सप्रेस भोपाल |  राजधानी के उत्कृष्ट विद्यालय सहित 37 विद्यालयों के विद्यार्थी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नजदीक से देखने और मिलने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उत्साह वंदे भारत ट्रेन में पहले दिन सफर करने को लेकर भी है। प्रधानमंत्री से क्या कहें, मिलकर क्या सवाल पूछेंगे, उसके लिए वे तैयारियों में जुटे हैं।

- Install Android App -

इसके लिए दूरदर्शन केंद्र में विद्यार्थियों की ग्रूमिंग कराई जा रही है। प्रधानमंत्री से किस तरह मिलना है, उनसे बातचीत कैसे करें, खुद को कैसे प्रस्तुत करना है, प्रधानमंत्री से बात करते समय चेहरे की क्या भाव-भंगिमा होगी, इसे लेकर गुरुवार को विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक अप्रैल को भोपाल पहुंच रहे हैं। वे कमांडर कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के साथ ही रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान राजधानी के 37 विद्यालयों के 216 चयनित विद्यार्थी वंदे भारत ट्रेन में बैठकर विदिशा तक यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री ट्रेन को रवाना करने से पूर्व ट्रेन का निरीक्षण करेंगे और इन विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर संवाद भी करेंगे।शिक्षा विभाग ने निबंध लेखन प्रतियोगिता कराकर राजधानी के 37 स्कूलों के 216 विद्यार्थियों का चयन किया।