jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

हरदा : वार्ड चौपाल में 48 लोगों की आभा आईडी एवं 10 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनायेे  | 

हरदा | हरदा शहर में आयोजित वार्ड चौपाल में 48 लोगों की आभा आईडी एवं 10 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह ने बताया कि 8 अप्रैल को कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार वार्ड चौपाल का आयोजन नार्मदीय धर्मशाला परिसर खेडीपुरा में आयोजित किया गया। वार्ड चौैपाल में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 48 हितग्राहियो की आभा आईडी एवं 10 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये।
चौपाल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने उपस्थित नागरिकों को बताया कि यदि कोई व्यक्ति जो पूर्व से ही किसी बिमारी से ग्रसित है, उसकी आभा आईडी बनाकर उसकी बीमारी एवं उपचार से संबंधित जानकारी एवं दस्तावेज इस आईडी में अपलोड किये जायेंगे। इससे वह व्यक्ति किसी भी स्वास्थ्य संस्था में उपचार हेतु जाता है, तो उसको साथ में फाईल या दस्तावेज ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह अपना आधार नम्बर या आभा आईडी क्रमांक स्वास्थ्य संस्था में बताकर अपने उपचार व बीमारी की फाईल खुलवा सकता है। उन्होने आम नागरिकों से अपील है कि आभा आईडी बनवाने जाते समय वे अपना आधार कार्ड साथ लेकर जावे। आभा आईडी सभी स्वास्थ्य संस्थाओं जिला अस्पताल, सामु.स्वा.केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर सीएचओ एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा निःशुल्क बनाई जा रही है। उन्होने आम नागरिको से अपील है, कि अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थाओं में जा कर अपनी एवं अपने समस्त परिवारजनों की निःशुल्क आभा आईडी बनवाए।