jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

तेज रफ्तार आयशर वाहन ने सड़क पर गेहूं समेट रहे 4 लोगों को टक्कर मारी,चारों की मौके पर मौत |

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 धार | जिले के सरदारपुर क्षेत्र में सोमवार रात एक तेज रफ्तार आयशर वाहन ने सड़क पर गेहूं समेट रहे 4 लोगों को टक्कर मार दी। जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर लाया गया। आज शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें परिजनों को सौप दिया जाएगा।

ट्रैक्टर-ट्राली से अपने गेहूं मंडी बेचने ले जा रहे थे

जानकारी के अनुसार मुन्नालाल निवासी रालामंडल हाल मुकाम नोगांव धार ट्रैक्टर-ट्राली से अपने गेहूं भरकर राजगढ़ मंडी बेचने ले जा रहे थे। इसी दौरान सरदारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भेरु चौकी -उंडेली फाटा के सामने रोड पर गेहूं गिर गए। जिन्हें इकठ्ठा करने के लिए मुन्नालाल ने अपने पुत्र को कुछ मजदूरों को लेकर आने को कहा। वे अपने पुत्र व अन्य के साथ गेहूं समेट रहा थे। इसी दौरान तेज गति से आए आयशर वाहन क्रमांक जीजे 34 टी 1488 उन सभी को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही गेहूं इकट्ठा कर रहे मुन्नालाल पिता चंपालाल उम्र- 47 वर्ष निवासी राला मंडल थाना अमझेरा हाल मुकाम नौगावा धार, लवकुश पिता चंपालाल उम्र 28 वर्ष नि. नाननखेडा थाना तिरला, नवदीप पिता मुन्नालाल जाति उम्र 29 वर्ष करीबन निवासी राला मंडल थाना अमझेरा हाल मुकाम नौगावा धार, अर्जुन पिता हcसिह राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पचलाना थाना नोगांव की मौके पर ही मौत हो गई।

- Install Android App -

पीएम के बाद सौपे जाएंगे शव