jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

हरदा : गर्मी के मौसम में लू से बचाव के उपाय करें

हरदा : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह ने वर्तमान में गर्मी को देखतें हुए जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे लू के प्रभाव को गंभीरता से लें और इससे बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ रखें और सुरक्षित रहें।

क्या करें

डॉ. सिंह ने बताया कि लू से बचाव के लिये घर से बाहर निकलने के पहले भरपेट पानी अवश्य पीयें। सूती, ढ़ीले एवं आरामदायक कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय अपना सिर ढ़ककर रखें, टोपी, कपड़ा अथवा छतरी का उपयोग करें। पानी, छांछ, ओआरएस का घोल या घर के बने पेय पदार्थ जैसे- लस्सी, नींबू पानी, आम का पना, इत्यादि का सेवन करें तथा भरपेट ताजा भोजन करके ही घर से निकलें, धूप में अधिक न निकलें।

- Install Android App -

क्या न करें

धूप में खाली पेट न निकलें, पानी हमेशा साथ में रखें, शरीर में पानी की कमी न होने दें, धूप में निकलने के पूर्व तरल पदार्थ का सेवन करें, मिर्च मसाले युक्त एवं बांसी भोजन न करें, बुखार आने पर ठंडे पानी की पट्टी रखें, कूलर या एयर कंडीशन से धूप में एकदम न निकलें तथा धूप में अधिक न निकले।

लू के लक्षण

सिर दर्द, बुखार, उल्टी, अत्याधिक पसीना एवं बेहोशी आना, कमजोरी महसूस होना,शरीर में ऐंठन तथा नब्ज असामान्य होना इत्यादि लू के प्रमुख लक्षण है। उन्होने बताया कि लू लगने पर व्यक्ति को छायादार जगह पर लिटा दें, व्यक्ति के कपडे ढीले करें। उसे पेय पदार्थ कच्चे आम का पना आदि पिलायें, तापमान घटाने के लिए ठंडे पानी की पट्टियाँ रखें तथा प्रभावित व्यक्ति को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें।