jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

जमीनी विवाद को लेकर दबंगो ने दलित के घर में घुसकर मारपीट की, पीड़ित पक्ष ने महिला से सामुुहिक दुष्कर्म के लगाए आरोप

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजगढ़ । करनवास थाने के गांव नापल्याखेड़ी में जमीन के पुराने विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने एक दलित परिवार के साथ मारपीट की है,,जबकि पीढित पक्ष ने युवती से सामूहिक बलात्कार के आरोप लगाए है।
मामले की जानकारी देते हुएए पुलिस ने बताया कि गांव के ही अरविंद गुर्जर, नागेंद्र गुर्जर, राकेश गुर्जर, दीपक गुर्जर व अन्य ने पूरी घटना को अंजाम दिया है। पीडि़त पक्ष ने पुलिस को बताया कि रात 9.10 बजे कुछ युवक घर में घुस गए व पीडि़त पक्ष के मुखिया, एक महिला,ममेरे भाई के साथ लाठी, डंडों से मारपीट की है।मुखिया के सिर में टांके आए हैं, जबकि भाई की पीठ पर बेल्ट आदि के निशान उभरे हुए हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया कि घर की एक महिला के साथ सामूहिक ज्‍यादती भी की गई। घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मारपीट सहित एससी, एसटी एक्ट के तहत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है | जिनमें से चार लोगों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है।