jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान

एमपी न्यूज़: ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या,परिजनों ने किया हाइवे जाम

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना|आगरा मुंबई नेशनल हाइवे पर जेके टायर नूराबाद के पास ट्रक में ड्राइवर का शव मिला है। ड्राइवर की गोली मारकर हत्या की गई है। ट्रक में ड्रायवर का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई और परिजनाें सहित ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक कल्लू पुत्र रामहेत गौड़ उम्र 40 साल निवासी बानमोर ट्रक ड्राइवर है। कल्लू जिस ट्रक को चलाता था वह जेके टायर फैक्ट्री के पास हाईवे किनारे ढाबा के पास ट्रक खड़ा मिला। सुबह जब कुछ लोगों ने ट्रक में झांक कर देखा तब खून से लथपथ कल्लू का शव केबिन में पड़ा था। रात में गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि ड्रायवर को गोली मारी गई है। इस घटना के बाद ड्रायवर के स्वजनों सहित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। खबर लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था। पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। साथ मामले की जांच भी शुरू कर दी है|