jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

श्री जैन सामायिक स्वाधाय युवा मंच ने भीषण गर्मी में पशु पक्षियों के लिए रखे जलपात्र

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बालाघाट| श्री जैन सामायिक स्वाधाय युवा मंच लगातार मानव व मूक मवेशियों की सेवा के लिए काम कर रहा है। इसी कड़ी में इस मंच के युवकों ने गोवंश के साथ ही अन्य मूक मवेशी, पक्षियों को इस भीषण गर्मी में प्यास के चलते परेशान न होना पड़े । इसके लिए मंगलवार को बालाघाट मुख्यालय के 50 स्थानों पर जलकुंड को रखने का कार्य किया है। साथ ही इन जलकुंडों में पानी की उपलब्धता हमेशा बनी रहे। इसके लिए भी पानी भरने का संकल्प लिया गया है। श्री जैन सामायिक स्वाधाय युवा मंच के द्वारा जलकुंड रखने की शुरुआत काली पुतली चौक से की गई है। जिसके बाद अवंती चौक, आंबेडकर चौक, जय स्तंभ चौक, मेन बाजार रोड, महावीर चौक, सुभाष चौक, आजाद चौक, महाराणा प्रताप चौक, सराफा बाजार, हनुमान चौक समेत अन्य स्थानों पर जलकुंड रखने का कार्य किया गया है। वहीं इसके साथ ही अन्य स्थान ऐसे जहां पर गोवंश समेत अन्य मवेशी व पक्षि‍यों पहुंचते हैं वहां पर भी जलकुंड रखे गए हैं।